CG BREAKING : आत्मानंद स्कूलों में अब नहीं होगी प्री-नर्सरी कक्षाएं, नए एडमिशन भी बंद
छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रश्नकाल में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के प्रश्न के जवाब में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सदन को अहम जानकारी दी।Bhupesh Tandiya

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रश्नकाल में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के प्रश्न के जवाब में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सदन को अहम जानकारी दी।
शिक्षा मंत्री ने बताया कि आगामी शैक्षणिक सत्र से स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्री-नर्सरी कक्षाओं का संचालन नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही इन कक्षाओं में नए विद्यार्थियों का प्रवेश भी फिलहाल बंद कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि डीएमएफ (DMF) फंड के प्रावधानों में बदलाव के कारण यह फैसला लिया गया है। फंडिंग व्यवस्था में परिवर्तन के चलते प्री-प्राइमरी स्तर पर कार्यरत शिक्षकों की व्यवस्था में भी बदलाव संभव है।
विधानसभा में इस जानकारी के सामने आने के बाद आत्मानंद स्कूलों की प्री-प्राइमरी शिक्षा को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, वर्तमान में पढ़ रहे बच्चों की आगे की पढ़ाई को लेकर सरकार की ओर से जल्द ही स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है।
इस लेख को शेयर करें
टिप्पणियां (0)
टिप्पणी करने के लिए लॉग इन करें
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है
पहले टिप्पणी करने वाले बनें!
