BANK HOLIDAYS : होली से ईद तक त्योहारों की भरमार, मार्च में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, पूरी सूची देखें
#BankHoliday #MarchBankHoliday #BankClosed #BankHolidayList #March2026 #BankUpdate #HolidayAlert #BankNews #IndiaBanking #PublicHoliday #FestivalSeason #Holi #Eid #RamNavami #MahavirJayanti #BankingUpdate #CustomerAlert #IndiaNews #BreakingNews #HolidayListPuja Sahu

हमर न्यूज़ डेस्क - मार्च महीने की शुरुआत हो चुकी है और इस बार कई प्रमुख त्योहार इसी माह में पड़ रहे हैं। होली, ईद, महावीर जयंती और राम नवमी जैसे बड़े पर्वों के कारण बैंकों में काफी छुट्टियां रहेंगी। यदि शनिवार और रविवार को भी शामिल कर लिया जाए तो मार्च में कुल 18 दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, ये अवकाश अलग-अलग राज्यों और शहरों के अनुसार तय हैं। इसलिए ग्राहकों को सलाह है कि शाखा में जाने से पहले संबंधित शहर की छुट्टियों की सूची अवश्य जांच लें, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।
मार्च में 1, 8, 15, 22 और 29 तारीख को रविवार होने की वजह से देशभर में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 14 मार्च को दूसरा शनिवार और 28 मार्च को चौथा शनिवार होने के कारण भी सभी बैंकों में अवकाश रहेगा। इसके अलावा 2, 3, 4, 13, 17, 19, 20, 21, 26, 27 और 31 मार्च को भी अलग-अलग शहरों में बैंक बंद रहेंगे। इन दिनों होलिका दहन, होली, उगाड़ी, दुल्हंडी, नवरात्र, ईद, राम नवमी और महावीर जयंती जैसे त्योहारों के चलते अवकाश रहेगा।
मार्च में बैंक अवकाश की विस्तृत सूची
2 मार्च : उत्तर प्रदेश में होलिका दहन के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
3 मार्च: होली, डोल जात्रा, दुल्हंडी, होलिका दहन और अट्टूकल पोंगल के कारण महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, असम, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, गोवा, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मेघालय और हिमाचल प्रदेश में बैंक अवकाश रहेगा।
4 मार्च: होली, धुलेटी और याओसांग के चलते त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़, मेघालय और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
13 मार्च: मिजोरम में चापचर कुट महोत्सव के कारण बैंक अवकाश रहेगा।
17 मार्च: शब-ए-कद्र के मौके पर जम्मू-कश्मीर में बैंक बंद रहेंगे।
19 मार्च: गुड़ी पड़वा, उगाड़ी, तेलुगु नववर्ष और साजिबु नोंगमापानबा के अवसर पर महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर, गोवा, आंध्र प्रदेश और राजस्थान में बैंक बंद रहेंगे।
20 मार्च: ईद-उल-फितर और जमात-उल-विदा के चलते जम्मू-कश्मीर, केरल और आंध्र प्रदेश में बैंक अवकाश रहेगा।
21 मार्च: ईद-उल-फितर के कारण असम, गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, नगालैंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गोवा, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।
26 मार्च: श्री राम नवमी के अवसर पर मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में बैंक अवकाश रहेगा।
27 मार्च: श्री राम नवमी के कारण मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, आंध्र प्रदेश और बिहार में बैंक बंद रहेंगे।
31 मार्च: महावीर जयंती के अवसर पर गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, दिल्ली, बिहार और झारखंड में बैंक अवकाश रहेगा।
इस लेख को शेयर करें
टिप्पणियां (0)
टिप्पणी करने के लिए लॉग इन करें
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है
पहले टिप्पणी करने वाले बनें!
