मिडिल ईस्ट में युद्ध जैसे हालात, ईरान में फंसे भारतीयों ने सरकार से मांगी सुरक्षित निकासी
#IranAttack #MiddleEastTension #IranIsraelConflict #USIranTension #BreakingNews #WorldNews #IndianStudents #IndianCitizens #EvacuationAlert #MEAIndia #GlobalConflict #Tehran #MiddleEastCrisis #IndiaAbroad #InternationalNews #WarUpdate #IndianEmbassy #NewsUpdatePuja Sahu

डेस्क : मिडिल ईस्ट में एक बार फिर तनाव चरम पर पहुंच गया है। अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए संयुक्त हमले के बाद पूरे क्षेत्र में हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। राजधानी तेहरान समेत कई शहरों में लगातार हवाई हमलों की खबरें सामने आ रही हैं, जबकि जवाबी कार्रवाई में ईरान ने मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है।
हमलों के बाद सऊदी अरब, यूएई, कतर, इराक, कुवैत, जॉर्डन और बहरीन जैसे देशों से भी धमाकों और सुरक्षा अलर्ट की खबरें मिल रही हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में भय और अनिश्चितता का माहौल बन गया है।
इस बीच ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों और छात्रों की चिंता बढ़ गई है। हालात को देखते हुए भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी की है और नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। तेहरान में फंसी एक भारतीय छात्रा ने वीडियो जारी कर भारत सरकार से जल्द मदद की गुहार लगाई है। छात्रा का कहना है कि लगातार हो रहे हवाई हमलों के कारण स्थिति बेहद डरावनी हो चुकी है और भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।
छात्रा ने विदेश मंत्रालय से अपील की है कि हालात और बिगड़ने का इंतजार किए बिना भारतीयों की सुरक्षित निकासी की व्यवस्था जल्द की जाए।
वहीं बहरीन में मौजूद एक भारतीय प्रोफेशनल ने वीडियो कॉल के जरिए वहां के हालात साझा किए। बातचीत के दौरान आसमान में मिसाइल गिरने के बाद उठता धुएं का गुबार भी दिखाई दिया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा कारणों से एयरपोर्ट, टैक्सी सेवाएं और कई दुकानें बंद की जा रही हैं तथा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
फिलहाल पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव बना हुआ है और दुनिया की नजरें अब इस संकट की आगे की स्थिति पर टिकी हुई हैं।
इस लेख को शेयर करें
टिप्पणियां (0)
टिप्पणी करने के लिए लॉग इन करें
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है
पहले टिप्पणी करने वाले बनें!
