होली छुट्टियों में जंगल सफारी जाने का प्लान ? पहले जान लें ये जरूरी अपडेट
#JungleSafari #NayaRaipur #NandanvanSafari #RaipurNews #ChhattisgarhNews #SafariClosed #HolidayUpdate #Holi2026 #TouristAlert #TravelUpdate #BreakingNews #CGNews #HoliHoliday #TourismUpdate #IndiaTourism #NewsUpdate #PublicAlertPuja Sahu

डेस्क हमर न्यूज : होली की छुट्टियों के दौरान अगर आप नवा रायपुर स्थित एशिया के सबसे बड़े मानव निर्मित नंदनवन जंगल सफारी घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले यह खबर जरूर जान लें। सफारी प्रबंधन ने होली पर्व और वार्षिक रखरखाव कार्य को देखते हुए 3 मार्च से 5 मार्च 2026 तक जंगल सफारी को पर्यटकों के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है।
इस संबंध में जंगल सफारी के संचालक सह वनमंडलाधिकारी द्वारा अनुमति मांगी गई थी, जिसे प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं मुख्य वन्यजीव वार्डन छत्तीसगढ़ अरुण कुमार पांडे ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। जारी आदेश के अनुसार तीन दिनों तक सफारी परिसर में पर्यटकों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी।
प्रबंधन के मुताबिक होली के दौरान सफारी और आसपास के क्षेत्रों में भीड़ बढ़ने के साथ असामाजिक गतिविधियों की आशंका रहती है, जिससे वन क्षेत्र और शासकीय संपत्तियों को नुकसान पहुंच सकता है। साथ ही इस अवधि में हर वर्ष जरूरी वार्षिक मेंटेनेंस कार्य भी किया जाता है। इन्हीं कारणों को ध्यान में रखते हुए सफारी को अस्थायी रूप से बंद रखने का फैसला लिया गया है।
सफारी प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे 3 से 5 मार्च तक सफारी भ्रमण की योजना न बनाएं और अपनी यात्रा की तारीख आगे तय करें। प्रशासन ने बताया कि निर्धारित अवधि के बाद जंगल सफारी पूर्व निर्धारित समय के अनुसार दोबारा पर्यटकों के लिए खोल दी जाएगी।
इस लेख को शेयर करें
टिप्पणियां (0)
टिप्पणी करने के लिए लॉग इन करें
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है
पहले टिप्पणी करने वाले बनें!
