IPL 2026 Schedule: 28 मार्च से सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, डिफेंडिंग चैंपियन RCB और SRH के बीच होगा पहला मुकाबला
IPL 2026 Schedule: BCCI ने जारी किया आईपीएल 2026 के शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल! जानें कब होगा RCB vs SRH का पहला मुकाबला, वेन्यू, तारीखें और डबल हेडर मैचों की पूरी लिस्ट यहाँ देखें।Puja Sahu
नई दिल्ली: करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार अब खत्म हो गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के शुरुआती 20 मैचों के शेड्यूल का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। आगामी सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है, जिसमें पिछले साल की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अपने घरेलू मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से लोहा लेगी।
चुनाव के कारण टुकड़ों में आएगा शेड्यूल
देश के पांच राज्यों में होने वाले आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए, BCCI ने इस बार पूरे टूर्नामेंट का कार्यक्रम एक साथ जारी नहीं किया है। फिलहाल केवल पहले चरण के 20 मैचों की घोषणा की गई है। बाकी बचे मैचों का शेड्यूल चुनाव की तारीखों के समन्वय के साथ बाद में जारी किया जाएगा। पहले यह लीग 26 मार्च से शुरू होनी थी, लेकिन सुरक्षा और चुनावी व्यस्तता के कारण इसे दो दिन आगे बढ़ाकर 28 मार्च कर दिया गया है।
RCB के घर में होगा आगाज़ और अंजाम
पिछले सीजन (IPL 2025) में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर अपना पहला खिताब जीता था। आईपीएल की परंपरा के अनुसार, डिफेंडिंग चैंपियन के होम ग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही इस बार का ओपनिंग मैच और फाइनल मुकाबला आयोजित किए जाएंगे।
वीकेंड पर 'डबल हेडर' का तड़का
फैंस के लिए शनिवार और रविवार बेहद रोमांचक होने वाले हैं। सीजन का पहला डबल हेडर 4 अप्रैल को खेला जाएगा।
- दोपहर का मैच: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (अरुण जेटली स्टेडियम)
- शाम का मैच: गुजरात टाइटन्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (नरेंद्र मोदी स्टेडियम)
देखें शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल
-
28 मार्च – RCB बनाम SRH, चिन्नास्वामी में।
-
29 मार्च – MI बनाम KKR, वानखेड़े में।
-
30 मार्च – RR बनाम CSK, गुवाहाटी में।
-
31 मार्च – PBKS बनाम GT, मुल्लांपुर में।
-
1 अप्रैल – LSG बनाम DC, लखनऊ में।
-
2 अप्रैल – KKR बनाम SRH, ईडन गार्डन्स में।
-
3 अप्रैल – CSK बनाम PBKS, चेपॉक में।
-
4 अप्रैल – DC बनाम MI, दिल्ली में।
-
4 अप्रैल – GT बनाम RR, अहमदाबाद में।
-
5 अप्रैल – SRH बनाम LSG, हैदराबाद में।
-
5 अप्रैल – RCB बनाम CSK, चिन्नास्वामी में।
-
6 अप्रैल – KKR बनाम PBKS, ईडन गार्डन्स में।
-
7 अप्रैल – RR बनाम MI, गुवाहाटी में।
-
8 अप्रैल – DC बनाम GT, दिल्ली में।
-
9 अप्रैल – KKR बनाम LSG, ईडन गार्डन्स में।
-
10 अप्रैल – RR बनाम RCB, गुवाहाटी में।
-
11 अप्रैल – PBKS बनाम SRH, मुल्लांपुर में।
-
11 अप्रैल – CSK बनाम DC, चेपॉक में।
-
12 अप्रैल – LSG बनाम GT, लखनऊ में।
-
12 अप्रैल – MI बनाम RCB, वानखेड़े में।
इस लेख को शेयर करें
टिप्पणियां (0)
टिप्पणी करने के लिए लॉग इन करें
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है
पहले टिप्पणी करने वाले बनें!
