रायपुर ब्रेकिंग: धरमलाल कौशिक से मोबाइल लूट पर भूपेश बघेल ने साधा सरकार पर निशाना
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक के साथ हुई मोबाइल लूट की घटना को लेकर प्रदेश की कानून व्यवस्थाBhupesh Tandiya
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक के साथ हुई मोबाइल लूट की घटना को लेकर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। बघेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए राज्य सरकार और गृह विभाग की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला।
भूपेश बघेल ने लिखा, "छत्तीसगढ़वासी अपनी सुरक्षा स्वयं करें!" उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक आज सुबह रायपुर के सिविल लाइन क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक के दौरान लूटपाट का शिकार हो गए और बदमाश उनका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।
पूर्व मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह स्वयं छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं, उसी दौरान राजधानी रायपुर में इस तरह की घटना होना सरकार के कथित "सुशासन" पर तमाचा है।
उन्होंने आगे लिखा कि केवल "सुशासन तिहार" जैसे आयोजनों से प्रदेश की कड़वी सच्चाई नहीं बदली जा सकती। बघेल के अनुसार राज्य में चोरी, चाकूबाजी, हत्या और लूटपाट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जबकि गृह विभाग इन समस्याओं से निपटने के बजाय प्रचार और स्वागत कार्यक्रमों में व्यस्त है।
धरमलाल कौशिक के साथ हुई इस घटना के बाद प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। विपक्ष ने इसे सरकार की विफलता बताते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता जताई है।
X Posts
1 postX (Twitter) से लोड हो रहा है...
इस लेख को शेयर करें
टिप्पणियां (0)
टिप्पणी करने के लिए लॉग इन करें
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है
पहले टिप्पणी करने वाले बनें!
