रायपुर: CBSE का बड़ा फैसला, स्कूली शिक्षा होगी डिजिटल और आधुनिक
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने स्कूली शिक्षा को डिजिटल और आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। बोर्ड ने कक्षा 3री सेBhupesh Tandiya
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने स्कूली शिक्षा को डिजिटल और आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। बोर्ड ने कक्षा 3री से 8वीं तक के छात्रों के लिए “कंप्यूटेशनल थिंकिंग एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)” नाम से नया कोर्स लॉन्च करने का निर्णय लिया है।
इसके साथ ही CBSE ने घोषणा की है कि सत्र 2026-27 से कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए NCERT के जरिए एक विशेष मॉड्यूल तैयार किया जाएगा। इस नए पाठ्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को रटने की बजाय सोचने, तर्क करने और समस्याओं का समाधान निकालने के लिए प्रेरित करना है।

नए कोर्स के तहत छात्र साइबर सिक्योरिटी, बेसिक नेटवर्किंग और डेटा आधारित निर्णय लेने जैसे आधुनिक विषयों की समझ विकसित कर सकेंगे। साथ ही पढ़ाई को और रोचक बनाने के लिए गेमिंग टूल्स, वर्चुअल रियलिटी (VR) और ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) जैसी तकनीकों का भी इस्तेमाल किया जाएगा।

CBSE ने शिक्षकों को भी निर्देश दिए हैं कि वे पारंपरिक टीचिंग के बजाय “फैसिलिटेटर” की भूमिका निभाएं, ताकि छात्र खुद सीखने और समझने की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी कर सकें।
यह पहल शिक्षा व्यवस्था को भविष्य के अनुरूप ढालने और छात्रों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।
इस लेख को शेयर करें
टिप्पणियां (0)
टिप्पणी करने के लिए लॉग इन करें
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है
पहले टिप्पणी करने वाले बनें!
