छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा का आगाज़: आज से 12वीं की परीक्षा शुरू, कल से 10वीं के छात्र देंगे एग्जाम
छत्तीसगढ़ में आज से 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं शुरू! भूगोल और भौतिक शास्त्र के साथ हुआ आगाज़। जानें 10वीं और 12वीं के पंजीकरण आंकड़े, परीक्षा का समय और महत्वपूर्ण गाइडलाइंस।Puja Sahu
रायपुर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल (CGBSE) की वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं का बिगुल आज से बज गया है। प्रदेश भर में आज से 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं, जबकि 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं कल यानी 21 फरवरी से आयोजित की जाएंगी।
परीक्षा का समय और पहला विषय
छात्रों की सुविधा और अनुशासन को ध्यान में रखते हुए परीक्षा का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक निर्धारित किया गया है। आज 12वीं कक्षा के छात्र अपने पहले पेपर के रूप में भूगोल और भौतिक शास्त्र (Physics) की परीक्षा लिख रहे हैं।
प्रशासनिक तैयारी
परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने और पारदर्शी तरीके से परीक्षा संपन्न कराने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। उड़नदस्तों की टीम केंद्रों का निरीक्षण करेगी। विभाग ने छात्रों को समय से कम से कम 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुँचने की सलाह दी है।
इस लेख को शेयर करें
टिप्पणियां (0)
टिप्पणी करने के लिए लॉग इन करें
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है
पहले टिप्पणी करने वाले बनें!
