CGPSC मेंस परीक्षा की तारीख बदली, अब 6 से 9 जून तक होगी परीक्षा..जानिए कब कौन सी पेपर होगी
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने मेंस परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया है। अब यह परीक्षा 6 जून से 9 जूनB
Bhupesh Tandiya
AA
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने मेंस परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया है। अब यह परीक्षा 6 जून से 9 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। पहले यह परीक्षा 16 से 19 मई के बीच प्रस्तावित थी।
तारीखों में बदलाव का फैसला अभ्यर्थियों की मांग के बाद लिया गया है। परीक्षार्थियों का कहना था कि तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा है, जिसके चलते उन्होंने परीक्षा आगे बढ़ाने की मांग की थी।
आयोग के इस फैसले से अब उम्मीदवारों को अतिरिक्त समय मिलेगा, जिससे वे बेहतर तैयारी कर सकेंगे। नई तारीखों के अनुसार परीक्षा कार्यक्रम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट किया जाएगा।

इस लेख को शेयर करें
टिप्पणियां (0)
टिप्पणी करने के लिए लॉग इन करें
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है
पहले टिप्पणी करने वाले बनें!
