चाकूबाजी : रायपुर में युवक पर चाकूबाजी, पुरानी दुश्मनी बनी वजह
रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक युवक पर चाकू से हमला किए जाने की घटना सामने आई है। वारदातBhupesh Tandiya
रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक युवक पर चाकू से हमला किए जाने की घटना सामने आई है। वारदात के बाद घायल युवक को इलाज के लिए ममता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, घायल युवक अरशद बोरियाखुर्द का रहने वाला है और वह किसी काम से काशीराम नगर गया हुआ था। बताया जा रहा है कि काशीराम नगर निवासी बलजीत के साथ उसका पहले से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते दोनों आमने-सामने आए और कहासुनी के बाद विवाद मारपीट में बदल गया।
इस दौरान झगड़ा अचानक बढ़ गया और आरोपी बलजीत, बॉबी, लक्की चंद्राकर सहित अन्य लोगों ने चाकू से अरशद पर हमला कर दिया। हमले में अरशद को गंभीर चोटें आईं। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। घायल को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटाई है।
थाना प्रभारी अजय झा के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला पुरानी दुश्मनी से जुड़ा हुआ लग रहा है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना के दौरान इलाके में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया था। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और भरोसा दिलाया है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस लेख को शेयर करें
टिप्पणियां (0)
टिप्पणी करने के लिए लॉग इन करें
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है
पहले टिप्पणी करने वाले बनें!
