CRIME : रायपुर में सरेराह चाकूबाजी, मोबाइल शॉप संचालक पर जानलेवा हमला
रायपुर : राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसने एक बार फिर शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है, जहां श्याम नगर स्थित दिव्या होटल के पास देर शाम एक मोबाइल शॉप संचालक पर जानलेवा हमला किया गया।Bhupesh Tandiya
रायपुर : राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसने एक बार फिर शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है, जहां श्याम नगर स्थित दिव्या होटल के पास देर शाम एक मोबाइल शॉप संचालक पर जानलेवा हमला किया गया।

जानकारी के मुताबिक, कारोबारी गोविंद निचलानी अपनी एक परिचित युवती के साथ उसकी दुपहिया गाड़ी सर्विसिंग कराकर लौट रहे थे। दोनों अलग-अलग वाहनों से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में दो नशे में धुत बदमाशों ने युवती को देखकर अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया।
बताया जा रहा है कि एक आरोपी ने पहले धक्का-मुक्की की और फिर अचानक चाकू निकालकर गोविंद निचलानी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में उन्हें सीने और जांघ में गंभीर चोटें आईं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए और जाते-जाते धमकी भी दी।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने घायल को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इमरजेंसी सुविधा न होने की बात कहकर वहां इलाज से मना कर दिया गया। इसके बाद उन्हें रिंग रोड स्थित दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
फिलहाल पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है।
इस लेख को शेयर करें
टिप्पणियां (0)
टिप्पणी करने के लिए लॉग इन करें
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है
पहले टिप्पणी करने वाले बनें!
