दिल्ली दौरे पर सीएम विष्णुदेव साय, अमित शाह से आज अहम मुलाकात
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर हैं, जहां वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से महत्वपूर्ण मुलाकात करेंगेBhupesh Tandiya
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर हैं, जहां वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से महत्वपूर्ण मुलाकात करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री साय बस्तर विकास 2.0 योजना को लेकर विस्तार से चर्चा करेंगे।
मुख्यमंत्री साय नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर क्षेत्र की वर्तमान स्थिति की जानकारी भी गृह मंत्री को देंगे। इसके साथ ही वे क्षेत्र में विकास की संभावनाओं और भविष्य की योजनाओं पर भी विचार-विमर्श करेंगे।
दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री साय कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे। इन बैठकों में छत्तीसगढ़ के समग्र विकास, विभिन्न परियोजनाओं और केंद्र से सहयोग को लेकर चर्चा होने की संभावना है।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री साय कल सुबह दिल्ली से रायपुर लौटेंगे।
इस लेख को शेयर करें
टिप्पणियां (0)
टिप्पणी करने के लिए लॉग इन करें
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है
पहले टिप्पणी करने वाले बनें!
