रायपुर ब्रेकिंग: विवादों के बाद शहर कांग्रेस की नई सूची जारी, 70 वार्डों में अध्यक्ष नियुक्त...देखिये किसको - किसको मिला है मौका!
रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर चल रहे विवाद के बीच रायपुर शहर कांग्रेस ने वार्ड अध्यक्षों की संशोधित सूची दूसरी बार जारी कर दी है। इस सूची में शहर के सभी 70 वार्डों में अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।Bhupesh Tandiya
रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर चल रहे विवाद के बीच रायपुर शहर कांग्रेस ने वार्ड अध्यक्षों की संशोधित सूची दूसरी बार जारी कर दी है। इस सूची में शहर के सभी 70 वार्डों में अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।
बताया जा रहा है कि शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने यह सूची प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) से अनुमोदन मिलने के बाद जारी की है। इससे पहले दो दिन पूर्व जारी सूची को लेकर पार्टी के भीतर भारी विवाद खड़ा हो गया था।
दरअसल, पहली सूची जारी होने के कुछ ही घंटों के भीतर पीसीसी ने उसे निरस्त कर दिया था। पीसीसी का कहना था कि सूची जारी करने से पहले आवश्यक अनुमोदन नहीं लिया गया था, जिसके चलते उसे अवैधानिक माना गया। इस घटनाक्रम ने पार्टी के भीतर समन्वय की कमी और असंतोष को भी उजागर किया था।


अब नई सूची जारी होने के बाद संगठन में स्थिति सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है, हालांकि पहले हुए विवाद का असर अभी भी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

इस लेख को शेयर करें
टिप्पणियां (0)
टिप्पणी करने के लिए लॉग इन करें
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है
पहले टिप्पणी करने वाले बनें!
