नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कांग्रेस का हमला, रंजीत रंजन बोलीं—बीजेपी महिलाओं से कर रही धोखाधड़ी
रायपुर : राजधानी रायपुर स्थित कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में मंगलवार को राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन ने महिला कांग्रेस विधायकों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान विधायक सावित्री मंडावी, अनिला भेड़ियाBhupesh Tandiya
रायपुर : राजधानी रायपुर स्थित कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में मंगलवार को राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन ने महिला कांग्रेस विधायकों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान विधायक सावित्री मंडावी, अनिला भेड़िया, संगीता सिन्हा, चातुरी नंद, हर्षिता बघेल और शेषराज हरवंश समेत महिला मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में रंजीत रंजन ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 16 अप्रैल 2026 को अचानक विशेष सत्र बुलाया गया, जबकि फरवरी में ही बजट सत्र समाप्त हुआ था। इससे बीजेपी की नियत और नीति पर सवाल खड़े होते हैं।
रंजीत रंजन ने कहा कि 2023 में महिला आरक्षण बिल सर्वसम्मति से पास हुआ था और कांग्रेस ने हमेशा इसका समर्थन किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी जनगणना, परिसीमन और आरक्षण को लेकर लगातार देश को गुमराह कर रही है।
उन्होंने कहा, “बीजेपी के हाथ के दांत दिखाने के कुछ और और खाने के कुछ और हैं। महिलाओं के कंधों पर बंदूक रखकर सत्ता हासिल करना चाहती है बीजेपी।” रंजीत रंजन ने यह भी आरोप लगाया कि वर्तमान आरक्षण बिल महिलाओं के साथ धोखाधड़ी है और बीजेपी महिला विरोधी सरकार है।
उन्होंने कहा कि पंचायतों में 50% महिला आरक्षण कांग्रेस की देन है और बीजेपी नहीं चाहती कि महिलाओं को वास्तविक आरक्षण मिले। साथ ही उन्होंने कहा कि 5 राज्यों में चुनाव के बीच आनन-फानन में विशेष सत्र बुलाना राजनीतिक मंशा को दर्शाता है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा में निंदा प्रस्ताव के लिए बुलाए गए विशेष सत्र को लेकर भी उन्होंने कहा कि बीजेपी केवल भूमिका बनाने के लिए ऐसे कदम उठा रही है, लेकिन इस बार महिलाएं बीजेपी के झांसे में नहीं आएंगी।
इस लेख को शेयर करें
टिप्पणियां (0)
टिप्पणी करने के लिए लॉग इन करें
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है
पहले टिप्पणी करने वाले बनें!
