CRIME : कोरबा में तब दहशत मच गया जब एक व्यक्ति अपनी पत्नी का गला काट के हाथ पर लेकर घूमता रहा उसका सिर... जानिए पूरा मामला
कोरबा। जिले के रजगामार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बुंदेली में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनीBhupesh Tandiya
कोरबा। जिले के रजगामार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बुंदेली में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। घटना के बाद आरोपी गांव में कटा हुआ सिर लेकर घूमता रहा, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सालिक राम यादव ने किसी विवाद के चलते अपनी पत्नी छेक बाई की हत्या कर दी। प्रारंभिक तौर पर इस वारदात के पीछे चरित्र शंका की आशंका जताई जा रही है। घटना के समय घर पर उनके बच्चे भी मौजूद थे।
बताया जा रहा है कि आरोपी गांव के ही कौशल साहू के पोल्ट्री फार्म में चौकीदारी का काम करता था और वहीं अपनी पत्नी व चार बच्चों के साथ रह रहा था।
घटना की सूचना मिलते ही कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी और रजगामार पुलिस टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हत्या के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण माहौल है, पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
इस लेख को शेयर करें
टिप्पणियां (0)
टिप्पणी करने के लिए लॉग इन करें
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है
पहले टिप्पणी करने वाले बनें!
