ड्रंक ड्राइव कार्यवाही : रायपुर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों की खैर नहीं, देर रात बड़ी संख्या में पुलिस ने की कार्यवाही
रायपुर : रायपुर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। 18 अप्रैल 2026 की रात शहर के 9 अलग-अलग स्थानों पर चलाएBhupesh Tandiya
रायपुर : रायपुर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। 18 अप्रैल 2026 की रात शहर के 9 अलग-अलग स्थानों पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान महज दो घंटे में 151 चालकों पर मामला दर्ज किया गया।
इस अभियान का नेतृत्व यातायात एवं प्रोटोकॉल उपायुक्त श्री विकास कुमार ने किया। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कुल 2456 मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जो जिले में किसी भी वर्ष की तुलना में अधिक हैं।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और लोगों की जान बचाना है। इसके तहत 11 अप्रैल की रात भी 2 घंटे की कार्रवाई में 151 शराबी वाहन चालक पकड़े गए थे, जो एक रिकॉर्ड माना जा रहा है।
यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे शराब पीकर वाहन न चलाएं। यदि नशे की स्थिति में हों तो कैब या किसी अन्य सुरक्षित विकल्प का उपयोग करें। पुलिस ने यह भी कहा कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अचानक अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
इस लेख को शेयर करें
टिप्पणियां (0)
टिप्पणी करने के लिए लॉग इन करें
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है
पहले टिप्पणी करने वाले बनें!
