बड़ी खबर : 400 किलो गांजा जब्त, 5 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 किलो अवैध गांजा जब्त कियाBhupesh Tandiya
गरियाबंद पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 किलो अवैध गांजा जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपये है। कार्रवाई ऑपरेशन निश्चय के तहत देवभोग के खुटगांव स्थित NH-130C चेकपोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान की गई।
पुलिस ने मामले में 5 अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से गांजा खरीद-बिक्री में इस्तेमाल होने वाली करीब 6.50 लाख रुपये की नगदी भी बरामद की गई है।
पूछताछ में गांजा तस्करी के नेटवर्क के महाराष्ट्र और ओडिशा से जुड़े होने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने एंड-टू-एंड कार्रवाई करते हुए ओडिशा से गांजा सप्लाई करने वाले मुख्य सप्लायर को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी ट्रक में गांजा छिपाकर ओडिशा से महाराष्ट्र की ओर ले जा रहे थे। देवभोग के खुटगांव NH-130C चेकपोस्ट पर जांच के दौरान पुलिस ने ट्रक को रोका और तलाशी लेने पर भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। मामले में पुलिस आगे की जांच कर तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।
इस लेख को शेयर करें
टिप्पणियां (0)
टिप्पणी करने के लिए लॉग इन करें
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है
पहले टिप्पणी करने वाले बनें!
