मास्टरमाइंड गिरफ्तार : ऑनलाइन सट्टा गिरोह का मास्टरमाइंड बाबू खेमानी गिरफ्तार, मुंबई-गोवा में रेड, रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
रायपुर : रायपुर पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने ऑनलाइन सट्टा गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मास्टरमाइंड बाबू खेमानी को गिरफ्तार किया है।Bhupesh Tandiya
रायपुर : रायपुर पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने ऑनलाइन सट्टा गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मास्टरमाइंड बाबू खेमानी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुंबई और गोवा में एक साथ दबिश देकर कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और एक बड़े पैनल नेटवर्क को ध्वस्त किया है।
पुलिस के मुताबिक बाबू खेमानी अपने भाई करण खेमानी के साथ मिलकर पिछले ढाई साल से 3Stumps, रेड्डी ग्रुप, बजरंग ग्रुप, मेट्रो 65 और डायमंड मास्टर जैसे ऑनलाइन सट्टा पैनल चला रहा था। वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की आड़ में हाई-प्रोफाइल लोगों को सट्टे में जोड़ता था।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 लैपटॉप, 18 मोबाइल फोन, 10 एटीएम कार्ड, राउटर, हिसाब-किताब की डायरी और एक बीएमडब्ल्यू कार समेत करीब 60 लाख रुपये का सामान जब्त किया है। जांच में करोड़ों रुपये के लेन-देन का खुलासा हुआ है, जिसमें म्यूल खातों का इस्तेमाल किया जा रहा था।
इस मामले में अब तक कुल 27 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और 4 राज्यों में फैले सट्टा नेटवर्क को तोड़ा गया है। पुलिस ने बताया कि खाताधारकों और विदेश कनेक्शन की भी जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि रायपुर कमिश्नरेट में वर्ष 2026 में लागू व्यवस्था के बाद से अब तक ऑनलाइन सट्टा के 11 मामलों में 64 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और करीब 3 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।
इस लेख को शेयर करें
टिप्पणियां (0)
टिप्पणी करने के लिए लॉग इन करें
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है
पहले टिप्पणी करने वाले बनें!
