रायपुर में सनसनी: जीजा ने दो सालियों पर चलाई गोली, एक की मौत, दूसरी गंभीर
रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी में एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। पंडरी थाना क्षेत्र के सुंदरी पारा इलाके में पारिवारिक विवादBhupesh Tandiya
रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी में एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। पंडरी थाना क्षेत्र के सुंदरी पारा इलाके में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोपी जितेंद्र वर्मा, जो पेशे से बाउंसर है और पीड़ितों का जीजा बताया जा रहा है, ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से अपनी दो सालियों पर फायरिंग कर दी। इस हमले में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घरेलू विवाद ने लिया खतरनाक मोड़
जानकारी के मुताबिक, आरोपी मोवा बाजार चौक का निवासी है। किसी पारिवारिक विवाद के चलते वह सुंदरी पारा स्थित घर पहुंचा, जहां उसकी अपनी सालियों से बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर उसने पिस्तौल निकालकर गोली चला दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आरोपी ने घर के बाहर मुख्य सड़क पर भी फायरिंग की, जिसमें जय दुर्गा मेडिकल और मोवा मेन रोड पर उषा प्राइड के सामने गोलियां चलने की बात सामने आई है।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही पंडरी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। डीसीपी मयंक गुर्जर भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आरोपी को मौके से ही हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है।
डीसीपी मयंक गुर्जर के अनुसार, आरोपी ने अपनी पत्नी से जुड़े घरेलू विवाद के चलते इस घटना को अंजाम दिया। वारदात में लाइसेंसी पिस्तौल का इस्तेमाल किया गया। फिलहाल आरोपी पुलिस कस्टडी में है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरी घटना की गहराई से जांच कर रही
इस लेख को शेयर करें
टिप्पणियां (0)
टिप्पणी करने के लिए लॉग इन करें
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है
पहले टिप्पणी करने वाले बनें!
