CRIME MURDER : रायपुर में 150 रुपए के विवाद में साले की हत्या, जीजा गिरफ्तार
रायपुर : राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां महज 150 रुपए के विवाद में जीजा ने अपने ही साले की हत्या कर दीB
Bhupesh Tandiya
AA
रायपुर : राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां महज 150 रुपए के विवाद में जीजा ने अपने ही साले की हत्या कर दी। घटना उरला थाना क्षेत्र के कुम्हारी गांव की है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी गोपी ने मृतक घनश्याम को शराब लाने के लिए 150 रुपए दिए थे। लेकिन घनश्याम ने अकेले ही शराब पी ली। इस बात से नाराज होकर आरोपी ने गुस्से में आकर घनश्याम की गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी जीजा गोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इस लेख को शेयर करें
टिप्पणियां (0)
टिप्पणी करने के लिए लॉग इन करें
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है
पहले टिप्पणी करने वाले बनें!
