नक्सलवाद के बाद अब स्वास्थ्य पर फोकस: बस्तर में चलेगा ‘मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान’, 36 लाख लोगों की होगी जांच
रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे के बाद अब स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल नेBhupesh Tandiya
रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे के बाद अब स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने घोषणा की है कि बस्तर में ‘मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान’ चलाया जाएगा, जिसके तहत बड़े स्तर पर स्वास्थ्य जांच अभियान संचालित होगा।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में यह महाअभियान चलाया जाएगा, जिसमें बस्तर के करीब 36 लाख लोगों की घर-घर जाकर स्वास्थ्य जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि अब नक्सलवाद मुक्त हो रहे क्षेत्रों में सरकार का फोकस लोगों के स्वास्थ्य और शिक्षा पर रहेगा।
अभियान के तहत सामान्य बीमारियों से पीड़ित लोगों का इलाज नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में किया जाएगा, जबकि गंभीर बीमारी के मामलों में मरीजों को रायपुर लाकर बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।
सरकार का उद्देश्य बस्तर के दूरस्थ और पिछड़े इलाकों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है, ताकि हर व्यक्ति को समय पर इलाज मिल सके।
इस लेख को शेयर करें
टिप्पणियां (0)
टिप्पणी करने के लिए लॉग इन करें
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है
पहले टिप्पणी करने वाले बनें!
