CG WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी भीषण गर्मी, 4 दिनों में 3-5 डिग्री तक चढ़ेगा पारा, 16 इलाकों में हीटवेव का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में गर्मी अब अपने चरम की ओर बढ़ रही है। राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और आने वाले दिनों मेंBhupesh Tandiya
रायपुर : छत्तीसगढ़ में गर्मी अब अपने चरम की ओर बढ़ रही है। राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में लोगों को और अधिक गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले 4 दिनों के दौरान प्रदेश में तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इसके साथ ही करीब 16 इलाकों में हीटवेव चलने की संभावना जताई गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
फिलहाल प्रदेश में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जबकि न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री दर्ज किया गया है। राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा, वहीं अंबिकापुर में अपेक्षाकृत कम तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार आज से आसमान साफ रहने की संभावना है, जिससे धूप और अधिक तेज होगी और तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
भीषण गर्मी और हीटवेव के खतरे को देखते हुए लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।
इस लेख को शेयर करें
टिप्पणियां (0)
टिप्पणी करने के लिए लॉग इन करें
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है
पहले टिप्पणी करने वाले बनें!
