IED BLAST BREAKING : कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर IED ब्लास्ट, DRG इंस्पेक्टर समेत 3 जवान शहीद
हमर डेस्क , कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर-नारायणपुर सीमा क्षेत्र में आईईडी ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसमें डीआरजी के तीन जवान शहीद हो गए, जबकि एक जवान गंभीर रूप सेBhupesh Tandiya
हमर डेस्क , कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर-नारायणपुर सीमा क्षेत्र में आईईडी ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसमें डीआरजी के तीन जवान शहीद हो गए, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है। बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने घटना की पुष्टि की है।
जानकारी के अनुसार, छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में कांकेर डीआरजी की टीम शनिवार को सर्चिंग ऑपरेशन पर निकली थी। इस दौरान जवानों को नक्सलियों द्वारा प्लांट किया गया आईईडी मिला। आईईडी को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद उसे निष्क्रिय करने की प्रक्रिया चल रही थी, तभी अचानक विस्फोट हो गया।
इंस्पेक्टर समेत 3 जवान शहीद
इस हादसे में डीआरजी इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी, कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा और कॉन्स्टेबल संजय गढ़पाले शहीद हो गए। वहीं, घायल कॉन्स्टेबल परमानंद कोमरा को बेहतर इलाज के लिए भेजा गया है।
बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पट्टिलिंगम ने बताया कि हाल के महीनों में आत्मसमर्पित माओवादियों से मिली जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने सैकड़ों आईईडी बरामद कर निष्क्रिय किए हैं। हालांकि, इस घटना में आईईडी को निष्क्रिय करते समय वह अचानक फट गया, जिससे यह दुखद हादसा हुआ।
इस लेख को शेयर करें
टिप्पणियां (0)
टिप्पणी करने के लिए लॉग इन करें
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है
पहले टिप्पणी करने वाले बनें!
