IPL सुरक्षा व्यवस्था : IPL मैचों के लिए नवा रायपुर तैयार, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर प्रशासन सख्त
रायपुर : नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले आईपीएल मैचों को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। 10 और 13 मई कोBhupesh Tandiya
रायपुर : नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले आईपीएल मैचों को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। 10 और 13 मई को आयोजित होने वाले मुकाबलों के मद्देनज़र सुरक्षा, ट्रैफिक नियंत्रण और दर्शकों की सुविधाओं को लेकर अधिकारियों की अहम बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य सचिव विकासशील ने संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं तय समय सीमा के भीतर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मैच के दौरान बड़ी संख्या में दर्शकों की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए।
ट्रैफिक और सुरक्षा के लिए विशेष प्लान
ऑनलाइन टिकट बिक्री के बाद भारी भीड़ आने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने विस्तृत ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्टेडियम परिसर और पार्किंग एरिया में निगरानी के लिए बड़ी संख्या में CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। पार्किंग, बैरिकेडिंग और भीड़ नियंत्रण की जिम्मेदारी पुलिस, NRDA और BCCI की संयुक्त टीम संभालेगी।
आपात स्थिति से निपटने की तैयारी
मैच के दौरान किसी भी आपात परिस्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस हेतु अलग इमरजेंसी कॉरिडोर तैयार किए जाएंगे। आयोजन की मॉनिटरिंग के लिए कलेक्टर की अगुवाई में विशेष समिति का गठन भी किया गया है।
दर्शकों को मिलेंगी जरूरी सुविधाएं
प्रशासन ने स्टेडियम में पेयजल, बिजली और स्वास्थ्य सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बिजली विभाग को निर्बाध सप्लाई बनाए रखने और पीएचई विभाग को पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। अधिकारियों का कहना है कि आईपीएल मुकाबलों के दौरान दर्शकों को सुरक्षित और बेहतर माहौल उपलब्ध कराने के लिए सभी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।
इस लेख को शेयर करें
टिप्पणियां (0)
टिप्पणी करने के लिए लॉग इन करें
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है
पहले टिप्पणी करने वाले बनें!
