Iran-Israel War : खामेनेई की मौत पर ईरान में शोक, सेना ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
#IranIsraelWar #IsraelIranConflictPuja Sahu
अमेरिका और इजराइल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई है। इससे ईरान पूरी तरह टूट गया है। बौखलाहट में ईरान ने इजराइल पर हमले और तेज कर दिए हैं।
ईरानी सेना की ओर से हमलों को लेकर बड़ा बयान जारी किया गया है। ईरानी सेना ने खुलकर कहा है कि हम खामेनेई की मौत का बदला लेंगे।
ईरान सेना ने खामेनेई को लेकर यह भी कहा है कि हमने एक महान नेता को खो दिया है। सुप्रीम लीडर की मौत के बाद ईरान में 40 दिन का शोक रखा गया है।
इससे पहले, टाइम्स ऑफ इजराइल ने ईरान के सरकारी मीडिया की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि अली खामेनेई की बेटी, पोता, बहू और दामाद भी इजराइली-अमेरिकी हमलों में मारे गए।
इस बीच, ईरान से आ रही कई रिपोर्ट्स से पता चलता है कि भीड़ जश्न मनाने के लिए सड़कों पर उतर आई है। सीएनएन ने ईरान के कई शहरों में जश्न की खबर दी।
न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, शहरों की सड़कों पर सीटी बज रही थी, जयकारे लग रहे थे और 'इस्लामिक रिपब्लिक की मौत' व 'शाह अमर रहे' के नारे सुनाई दे रहे थे।
वहीं, फॉक्स न्यूज ने एक वीडियो पोस्ट किया और बताया कि ईरान के लोग एक सबअर्ब बेसाट टाउन की सड़कों पर खामेनेई की मौत का जश्न मना रहे थे।
इजराइल देश के पूर्व स्पोक्सपर्सन एयलॉन ए लेवी ने एक्स पर एक और सेलिब्रेशन वीडियो पोस्ट करते हुए कहा- ईरानी औरतें बिना बाल ढके सड़कों पर नाच रही हैं।
उन्होंने आगे कहा कि यह सुनने के बाद कि इजराइल ने खामेनेई को मार दिया है। इतने सारे वेस्टर्न लीडर्स को आज सुबह अपनी कायरतापूर्ण प्रतिक्रिया पर शर्म आनी चाहिए। हम सब याद रखेंगे।
इसके अलावा, ईरानी एक्टिविस्ट और जर्नलिस्ट मसीह अलीनेजाद ने एक और वीडियो पोस्ट किया, जिसमें मैसेज था- ईरान के अंदर जश्न मनाते ईरानी लोगों का एक वीडियो, क्या मैं सपना देख रहा हूं? नमस्ते, नई दुनिया।
इस लेख को शेयर करें
टिप्पणियां (0)
टिप्पणी करने के लिए लॉग इन करें
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है
पहले टिप्पणी करने वाले बनें!
