महतारी वंदन योजना : छग शासन ने जारी किया E-KYC की तारीख, पंचायत-वार्ड में मुफ्त सुविधा..जानिए कब है अंतिम तारीख ?
रायपुर: राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना के तहत लाभार्थियों के लिए E-KYC कराने की अंतिम तिथि पहली बार तय कर दी है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया किBhupesh Tandiya
रायपुर: राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना के तहत लाभार्थियों के लिए E-KYC कराने की अंतिम तिथि पहली बार तय कर दी है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि सभी हितग्राहियों को 30 जून तक E-KYC प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
मंत्री ने जानकारी दी कि योजना के तहत अभी 68 लाख से अधिक महिलाएं लाभ ले रही हैं और E-KYC की प्रक्रिया तेजी से जारी है। सरकार का उद्देश्य है कि सभी पात्र हितग्राही समय पर अपनी जानकारी अपडेट कराएं, ताकि योजना का लाभ बिना किसी बाधा के मिलता रहे।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि E-KYC की प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है। इसके लिए पंचायत भवन और वार्ड कार्यालयों में सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जहां हितग्राही आसानी से जाकर अपनी E-KYC करा सकते हैं।
सरकार ने सभी लाभार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर E-KYC जरूर पूरा कर लें, ताकि भविष्य में योजना का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
इस लेख को शेयर करें
टिप्पणियां (0)
टिप्पणी करने के लिए लॉग इन करें
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है
पहले टिप्पणी करने वाले बनें!
