आदिवासियों को लेकर ये क्या बोल गए नंदकुमार साय! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की भी आई प्रतिक्रिया
प्रथम नेता प्रतिपक्ष रहे भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने इनता कुछ खुलकर कहा है कि उनके बयानों से छत्तीसगढ़ ही नहीं देश भर में आदिवासी राजनीति गरमाएगीBhupesh Tandiya
रायपुर : प्रथम नेता प्रतिपक्ष रहे भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने इनता कुछ खुलकर कहा है कि उनके बयानों से छत्तीसगढ़ ही नहीं देश भर में आदिवासी राजनीति गरमाएगी. क्योंकि साय ने खुले तौर पर आदिवासी जनसंख्या बढ़ाने 5 बच्चें पैदा करने की वकालत की है, तो वहीं जनगणना के दौरान धर्म कोड में आदिवासी ही लिखने की अपील भी की है.5 से कम बच्चें नहीं जनगणना में सतर्क बाहर वालों का जनगणना न हो.
बता दें सर्व कि यह बयान उन्होंने आदिवासी समाज की बैठक में समाज के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम के साथ झारखंड से आए प्रतिनिधि भी मौजूद रहे.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी दी है इसपर प्रतिक्रिया
इस मामले पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह उनका व्यक्तिगत विचार हो सकता है। उन्होंने कहा कि नंद कुमार साय वरिष्ठ नेता हैं और उन्होंने जो भी कहा होगा, सोच-समझकर ही कहा होगा. मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद अब इस मुद्दे पर राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रियाएं सामने आने की संभावना है।
इस लेख को शेयर करें
टिप्पणियां (0)
टिप्पणी करने के लिए लॉग इन करें
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है
पहले टिप्पणी करने वाले बनें!
