निकाय चुनाव : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत उपचुनाव का ऐलान, 1 जून को मतदान, 4 जून को आएंगे नतीजे
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकायों और पंचायतों के रिक्त पदों के लिए उपचुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है।Bhupesh Tandiya
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकायों और पंचायतों के रिक्त पदों के लिए उपचुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। दोनों चुनाव एक ही चरण में संपन्न होंगे। मतदान 1 जून 2026 को होगा, जबकि मतगणना के बाद 4 जून 2026 को परिणाम घोषित किए जाएंगे।
चुनाव कार्यक्रम जारी होते ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है।
नामांकन की तिथियां
राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार उम्मीदवार 11 मई से 18 मई तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 19 मई को होगी। वहीं, 21 मई तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे।
कितने पदों पर होंगे चुनाव
इस उपचुनाव में नगरीय निकायों के 82 रिक्त पदों और पंचायतों के 1228 रिक्त पदों के लिए मतदान कराया जाएगा।
मतदान का समय
नगरीय निकाय चुनाव: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक
पंचायत चुनाव: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक
मतदान की प्रक्रिया
नगरीय निकाय चुनावों में मतदान ईवीएम (EVM) के माध्यम से कराया जाएगा, जबकि पंचायत चुनावों में मतपेटियों का उपयोग किया जाएगा।
मतदाताओं की संख्या
नगरीय निकाय चुनाव में 44 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पंचायत चुनाव में 10 लाख से अधिक मतदाता मतदान में हिस्सा लेंगे।
चुनाव निगरानी के लिए प्रेक्षक नियुक्त
चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए आयोग ने 33 सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किए हैं। वहीं अध्यक्ष पदों के उम्मीदवारों के चुनाव खर्च पर नजर रखने के लिए 5 व्यय प्रेक्षक तैनात किए गए हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।


इस लेख को शेयर करें
टिप्पणियां (0)
टिप्पणी करने के लिए लॉग इन करें
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है
पहले टिप्पणी करने वाले बनें!
