पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया बड़ा दावा
हमर न्यूज़ डेस्क : ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत में भी साफ दिखाई देने लगा है। मध्य पूर्व में अस्थिरता बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है, जिसका सीधाBhupesh Tandiya
हमर न्यूज़ डेस्क : ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत में भी साफ दिखाई देने लगा है। मध्य पूर्व में अस्थिरता बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है, जिसका सीधा प्रभाव देश की अर्थव्यवस्था और आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी।
छत्तीसगढ़ में पिछले पांच दिनों के भीतर दूसरी बार ईंधन की कीमतें बढ़ाई गई हैं। इस बार पेट्रोल के दाम में 90 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 96 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। इसके बाद राजधानी रायपुर में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 104.44 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल लगभग 97 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
अलग-अलग पंपों पर अलग-अलग कीमतें
राजधानी के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल के दामों में 10 से 15 पैसे प्रति लीटर तक का अंतर देखने को मिल रहा है। कहीं पेट्रोल 104.38 रुपये प्रति लीटर है, तो कहीं इसकी कीमत 104.46 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है।
पेट्रोल डीलरों के अनुसार यह अंतर परिवहन लागत के कारण होता है। डिपो से जिस पेट्रोल पंप की दूरी जितनी अधिक होती है, वहां ईंधन की कीमत भी उतनी ही बढ़ जाती है।
जियो-बिपी पंपों पर नहीं बढ़े दाम
निजी क्षेत्र के जियो-बिपी पेट्रोल पंपों पर फिलहाल कीमतों में कोई नई बढ़ोतरी नहीं की गई है। हालांकि यहां पहले से ही पेट्रोल की कीमत सरकारी पंपों की तुलना में करीब एक रुपये अधिक है। वर्तमान में जियो-बिपी पंपों पर पेट्रोल 105.49 रुपये प्रति लीटर की दर से उपलब्ध है।
भूपेश बघेल का सरकार पर हमला
पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में ईंधन के दाम 30 रुपये तक और बढ़ सकते हैं।
मीडिया से बातचीत में बघेल ने कहा, “अभी तो कीमतें किस्तों में बढ़ रही हैं, आगे-आगे देखिए क्या होता है।” उन्होंने बढ़ती महंगाई को लेकर आम जनता पर पड़ रहे आर्थिक बोझ पर चिंता जताई।
इस लेख को शेयर करें
टिप्पणियां (0)
टिप्पणी करने के लिए लॉग इन करें
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है
पहले टिप्पणी करने वाले बनें!
