रायपुर में दिल दहला देने वाला मामला: हैवान पिता ने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के बाद बेचा नवजात, बुआ व अस्पताल स्टाफ समेत 6 गिरफ्तार
रायपुर में कलयुगी पिता ने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के बाद नवजात को 1.5 लाख में बेचा। पुलिस ने पिता, बुआ और अस्पताल स्टाफ समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया।Puja Sahu
रायपुर : राजधानी रायपुर में एक बेहद सनसनीखेज और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक कलयुगी पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, जब नाबालिग गर्भवती हो गई और उसने बच्चे को जन्म दिया, तो पिता ने अपनी बहन और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर उस नवजात को डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया।
वेस्ट DCP ने इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए पिता, बुआ, निजी अस्पताल की नर्स और स्टाफ समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
फर्जी आधार कार्ड बनाकर 20 साल बताई उम्र
पुलिस खुलासे के अनुसार, जब नाबालिग बेटी गर्भवती हुई तो मामले को छिपाने के लिए उसका फर्जी आधार कार्ड तैयार कराया गया। इसमें उसकी उम्र 20 वर्ष दिखाई गई, ताकि अस्पताल में कानूनी अड़चनों से बचा जा सके। इसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराकर डिलीवरी कराई गई, जहाँ उसने एक नवजात शिशु (बेबी बॉय) को जन्म दिया।
डेढ़ लाख रुपये में पखांजूर के दंपत्ति को बेचा नवजात
बच्चे के जन्म लेते ही आरोपियों ने सौदेबाजी शुरू कर दी। नवजात शिशु को पखांजूर के रहने वाले एक दंपत्ति को 1.5 लाख रुपये में बेच दिया गया। इस पूरी साजिश और सौदेबाजी में निजी अस्पताल के दो नर्स व स्टाफ भी शामिल थे, जिन्होंने कागजात छुपाने और प्रक्रिया को अंजाम देने में मदद की।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई, राजेंद्र नगर थाने में FIR दर्ज
मामले की भनक लगते ही पुलिस हरकत में आई और राजेंद्र नगर थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। वेस्ट DCP ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने गिरोह के सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
फर्जीवाड़े में शामिल निजी अस्पताल के 2 कर्मचारी (नर्स व स्टाफ)
पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस गिरोह ने पहले भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
इस लेख को शेयर करें
टिप्पणियां (0)
टिप्पणी करने के लिए लॉग इन करें
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है
पहले टिप्पणी करने वाले बनें!
