बड़ी खबर : अमानक किस्म की पनीर पर खाद्य विभाग कार्यवाही, कई क्विंटल पनीर को किया जब्त
राजधानी रायपुर में खाद्य विभाग ने नकली पनीर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भाठागांव इलाकेB
Bhupesh Tandiya
AA
राजधानी रायपुर में खाद्य विभाग ने नकली पनीर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भाठागांव इलाके में छापेमारी की। स्टेट लेवल पर गठित टीम ने एल पी डेयरी में दबिश दी, जहां मिल्क पाउडर से नकली पनीर तैयार किया जा रहा था।
जांच के दौरान विभाग ने मौके से करीब 560 किलो पनीर जब्त किया। इसमें 14 सिल्ली शामिल हैं, जिसमें एक सिल्ली का वजन लगभग 40 किलो बताया गया है। हैरानी की बात यह रही कि जब्त पनीर पर किसी प्रकार की लेबलिंग भी नहीं पाई गई।
खाद्य विभाग ने पनीर के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस लेख को शेयर करें
टिप्पणियां (0)
टिप्पणी करने के लिए लॉग इन करें
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है
पहले टिप्पणी करने वाले बनें!
