नक्सलवाद की समाप्ति के दावों पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल का तीखा तंज
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर सियासत तेज! भूपेश बघेल का तंज- 'सच क्या है?' एक तरफ खात्मे का दावा, दूसरी तरफ जनप्रतिनिधियों के दौरे पर रोक। पूर्व सीएम ने अपनी सरकार की सुरक्षा व्यवस्था को बताया बेहतर।Puja Sahu
रायपुर: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे और जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा को लेकर सियासत एक बार फिर गरमा गई है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट साझा करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सरकार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दावों पर कड़ा प्रहार किया है।
"सच क्या है?" - बघेल का सवाल
भूपेश बघेल ने अपने पोस्ट में केंद्र और राज्य सरकार के बयानों में विरोधाभास होने का आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा:
"मार्च में नक्सली जड़ से ख़त्म होने वाले हैं, ऐसा अमित शाह कहते हैं। वहीं दूसरी ओर, भाजपा की सरकार कहती है कि विधायक (जनप्रतिनिधि) सुरक्षा कारणों से दौरे पर नहीं जा सकते। तो आखिर सच क्या है?"
सुरक्षा और दौरे पर उठाए सवाल
पूर्व मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए पूछा कि यदि नक्सलवाद वास्तव में समाप्ति की ओर है, तो विधायकों को क्षेत्रों में जाने से क्यों रोका जा रहा है? उन्होंने कहा कि अगर अभी भी नक्सली गतिविधियां इतनी प्रभावी हैं कि जनप्रतिनिधि वहां सुरक्षित नहीं हैं, तो फिर सरकार किस आधार पर नक्सलवाद खत्म होने का दावा कर रही है।
पिछली सरकार से की तुलना
अपनी सरकार की कार्यप्रणाली का बचाव करते हुए बघेल ने कहा कि उनकी सरकार के दौरान स्थिति बेहतर थी। उन्होंने लिखा, "इससे अच्छी तो हमारी सरकार थी जब विधायक बेरोकटोक दौरा तो कर पा रहे थे।"
इस लेख को शेयर करें
टिप्पणियां (0)
टिप्पणी करने के लिए लॉग इन करें
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है
पहले टिप्पणी करने वाले बनें!
