₹5,000 के लेनदेन विवाद में युवक की नृशंस हत्या, 2 नाबालिगों समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर के गुढ़ियारी में ₹5,000 के लेनदेन विवाद में प्रीतम साहू की हत्या। पुलिस ने खुलासा करते हुए 2 नाबालिगों समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया।Puja Sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में हुए चर्चित प्रीतम साहू हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। महज 5,000 रुपये के उधार के लेनदेन को लेकर हुई इस हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नाबालिगों समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पैसे मांगने पर हुआ था विवाद
नॉर्थ डीसीपी द्वारा मामले का खुलासा करते हुए बताया गया कि मृतक प्रीतम साहू ने आरोपियों को 5,000 रुपये उधार दिए थे। जब प्रीतम ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों के साथ उसका तीखा विवाद हो गया।
साजिश के तहत रेलवे ट्रैक पर ले जाकर किया हमला
पैसों का हिसाब चुकता करने के नाम पर आरोपी प्रीतम को झांसे में रखकर एटीएम से पैसा निकालने के बहाने सुनसान रेल पटरी के पास ले गए। वहां आरोपियों ने पूर्व नियोजित साजिश के तहत प्रीतम पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हत्या के बाद आरोपी शव को वहीं रेल पटरी पर छोड़कर फरार हो गए थे ताकि मामला हादसा नजर आए।
वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों में 2 विधि से संघर्षरत बालक (नाबालिग) भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रही है।
इस लेख को शेयर करें
टिप्पणियां (0)
टिप्पणी करने के लिए लॉग इन करें
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है
पहले टिप्पणी करने वाले बनें!
