बड़ी खबर : बस्तर आएंगे सचिन तेंदुलकर, दंतेवाड़ा में बच्चों संग खेलेंगे क्रिकेट
रायपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का आगमन होने जा रहा है।B
Bhupesh Tandiya
AA
रायपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का आगमन होने जा रहा है। सचिन 22 अप्रैल को दंतेवाड़ा जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां वे अबूझमाढ़ से सटे इंद्रावती नदी के तटीय क्षेत्रों का भी भ्रमण करेंगे।
इस दौरान सचिन तेंदुलकर ग्राम छिंदनार में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। खास बात यह है कि वे यहां स्थानीय बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते हुए भी नजर आएंगे, जिससे क्षेत्र के बच्चों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल होंगे। सचिन के इस दौरे को लेकर प्रशासन और स्थानीय स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
इस लेख को शेयर करें
टिप्पणियां (0)
टिप्पणी करने के लिए लॉग इन करें
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है
पहले टिप्पणी करने वाले बनें!
