सट्टा कार्यवाही : सट्टेबाजों पर पुलिस की दबिश, 20 आरोपी गिरफ्तार, 3 पैनल ध्वस्त
रायपुर : आईपीएल सीजन के दौरान ऑनलाइन सट्टा पर नकेल कसते हुए रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। क्राइम एवं साइबर यूनिट की टीम ने मुंबई और ओडिशा के भवानीपटना में दबिशBhupesh Tandiya
रायपुर : आईपीएल सीजन के दौरान ऑनलाइन सट्टा पर नकेल कसते हुए रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। क्राइम एवं साइबर यूनिट की टीम ने मुंबई और ओडिशा के भवानीपटना में दबिश देकर कुल 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में 3 बड़े सट्टा पैनल नेटवर्क—3Stumps, बजरंग बुक और रेड्डी बुक—को ध्वस्त किया गया है।

पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला की सतत मॉनिटरिंग में यह पूरी कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि रायपुर सहित देश के विभिन्न हिस्सों में फैला एक गिरोह ऑनलाइन बैटिंग एप्स के जरिए सट्टा संचालित कर रहा है।
सबसे पहले थाना गंज क्षेत्र में एक कार से आरोपी मनदीप सिंह को पकड़ा गया, जो मोबाइल के जरिए सट्टा संचालित कर रहा था। पूछताछ में गिरोह के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ, जिसके बाद मुंबई, भवानीपटना और दुर्ग में एक साथ रेड की गई।

मुंबई से 9, ओडिशा से 7 और दुर्ग-रायपुर से अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 10 लैपटॉप, 87 मोबाइल फोन, 72 एटीएम कार्ड, 23 सिम कार्ड, एलईडी टीवी, वाईफाई राउटर, चेकबुक, पासबुक और करीब 1.95 लाख रुपये नगद सहित लगभग 60 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया है।
जांच में सामने आया है कि आरोपी पिछले एक साल से ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे और पैसों के लेन-देन के लिए ‘म्यूल अकाउंट्स’ का इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस अब इन खाताधारकों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की तैयारी में है।
बैंक खातों की जांच में करोड़ों रुपये के ट्रांजैक्शन का भी खुलासा हुआ है, जिसकी वित्तीय जांच जारी है। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना गंज में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 और बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
इस लेख को शेयर करें
टिप्पणियां (0)
टिप्पणी करने के लिए लॉग इन करें
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है
पहले टिप्पणी करने वाले बनें!
