तीन सूचियों में जगह नहीं मिलने पर सोनकर समाज ने जताया विरोध
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा निगम, मंडल और आयोगों में सोनकर समाज को प्रतिनिधित्व नहीं दिए जाने पर छत्तीसगढ़ सोनकरBhupesh Tandiya
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा निगम, मंडल और आयोगों में सोनकर समाज को प्रतिनिधित्व नहीं दिए जाने पर छत्तीसगढ़ सोनकर समाज युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ सोनकर ने नाराजगी जताई है। सौरभ सोनकर ने कहा कि सरकार की ओर से अब तक निगम, मंडल और आयोगों की तीन सूचियां जारी की जा चुकी हैं, लेकिन इनमें सोनकर समाज के किसी भी सदस्य को स्थान नहीं मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछड़ा वर्ग में शामिल होने के बावजूद समाज को अपेक्षित प्रतिनिधित्व नहीं दिया जा रहा है, जिससे समाज में असंतोष है। उन्होंने सरकार से नियुक्तियों पर पुनर्विचार करने और निगम, मंडलों व आयोगों में सोनकर समाज को प्रतिनिधित्व देने की मांग की। सौरभ सोनकर ने कहा कि यदि जल्द ही समाज को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला तो समाज की ओर से ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि मांगों पर ध्यान नहीं दिए जाने की स्थिति में समाज आगामी चुनावों में इसका जवाब देगा।
इस लेख को शेयर करें
टिप्पणियां (0)
टिप्पणी करने के लिए लॉग इन करें
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है
पहले टिप्पणी करने वाले बनें!
