ग्रीष्मकालीन अवकाश : बढ़ती गर्मी के मद्देनजर सरकार का आदेश, इसी महीने से शुरू होगी गर्मी छुट्टी
रायपुर : छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐलान किया है किBhupesh Tandiya
रायपुर : छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐलान किया है कि प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 20 अप्रैल से अवकाश घोषित किया जाएगा।
प्रदेश में तापमान लगातार बढ़ते हुए 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 2 से 3 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और इजाफा हो सकता है। राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में गर्मी का प्रकोप साफ नजर आ रहा है।

गर्मी से बचाव के लिए जारी की गई सलाह: तेज धूप में ज्यादा देर तक बाहर जाने से बचें
भारी और तैलीय भोजन का सेवन कम करें
कोल्ड ड्रिंक और शराब से दूरी बनाए रखें
बिना खाए घर से बाहर न निकलें
कड़ी धूप में ज्यादा शारीरिक मेहनत या व्यायाम करने से बचें
प्रशासन ने अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे बच्चों का खास ख्याल रखें और उन्हें लू व तेज गर्मी से सुरक्षित रखने के लिए जरूरी सावधानियां बरतें।
इस लेख को शेयर करें
टिप्पणियां (0)
टिप्पणी करने के लिए लॉग इन करें
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है
पहले टिप्पणी करने वाले बनें!
