तस्कर गिरफ्तार : रायपुर में पैंगोलिन तस्करी का भंडाफोड़, 50 करोड़ की डील का खुलासा, दो तस्कर गिरफ्तार
रायपुर। राजधानी में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पैंगोलिन तस्करी के मामले का खुलासा किया है। मुखबिर से मिली सूचना केBhupesh Tandiya
रायपुर। राजधानी में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पैंगोलिन तस्करी के मामले का खुलासा किया है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वन विभाग की स्पेशल टीम ने जाल बिछाकर दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है।
वन परिक्षेत्र अधिकारी दीपक कुमार तिवारी ने बताया कि पैंगोलिन तस्करी की सूचना मिलने के बाद टीम का गठन कर आरोपियों की घेरेबंदी की गई। भाटागांव क्षेत्र में ग्राहक बनकर आरोपियों से संपर्क किया गया और सौदा तय किया गया। जैसे ही तस्कर पैंगोलिन के साथ पहुंचे, टीम ने उन्हें दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे पैंगोलिन को पखांजूर से रायपुर लेकर आए थे और इसकी कीमत करीब 50 करोड़ रुपए तय की गई थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खोखन हालदार और गोपाल बोपचे के रूप में हुई है। इनमें से एक आरोपी बालाघाट का निवासी है, जिसके पास से पैंगोलिन बरामद किया गया, जबकि दूसरा पखांजूर का रहने वाला है।
वन विभाग अब इन तस्करों के जरिए मुख्य सरगना तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में आगे और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।
इस लेख को शेयर करें
टिप्पणियां (0)
टिप्पणी करने के लिए लॉग इन करें
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है
पहले टिप्पणी करने वाले बनें!
