CG ब्रेकिंग : TET की अनिवार्यता पर सरकार का बड़ा कदम, विभागीय परीक्षा की तैयारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में TET की अनिवार्यता से प्रभावित सेवारत शिक्षकों के लिए राहत की उम्मीद बढ़ी है। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के साथ शिक्षक संगठनों की बैठक मेंBhupesh Tandiya
रायपुर। छत्तीसगढ़ में TET की अनिवार्यता से प्रभावित सेवारत शिक्षकों के लिए राहत की उम्मीद बढ़ी है। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के साथ शिक्षक संगठनों की बैठक में अलग विभागीय TET आयोजित करने पर सहमति बनी है।
सरकार सेवारत शिक्षकों के लिए साल में तीन बार विभागीय TET कराने की दिशा में आगे बढ़ेगी। यह परीक्षा सामान्य TET से अलग होगी और इसका आयोजन शिक्षा विभाग करेगा। बैठक में परीक्षा के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों को केंद्र बनाने और न्यूनतम उत्तीर्णांक 33 अंक रखने का प्रस्ताव भी रखा गया।
शिक्षक संगठनों ने सेवा सुरक्षा के साथ पदोन्नति, प्रथम नियुक्ति से सेवा गणना, पुरानी पेंशन और वेतन विसंगति जैसे मुद्दे भी शिक्षा मंत्री के सामने रखे। पदोन्नति से जुड़े लंबित मामलों पर भी समाधान का रास्ता निकालने पर चर्चा हुई।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षकों की सेवा सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है और सुप्रीम कोर्ट के निर्धारित प्रावधानों के दायरे में शिक्षकों को लाने के लिए विभागीय परीक्षा का विकल्प अपनाया जा सकता है। सरकार के आश्वासन के बाद शिक्षक संगठनों ने आंदोलन के आक्रामक रुख में फिलहाल नरमी बरतने का फैसला किया है।
इस लेख को शेयर करें
टिप्पणियां (0)
टिप्पणी करने के लिए लॉग इन करें
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है
पहले टिप्पणी करने वाले बनें!
