WATER CRISIS : रायपुर में आज 6 घंटे पानी सप्लाई बंद, कई इलाकों में शाम को नहीं मिलेगा पानी
रायपुर : गर्मियों की शुरुआत के साथ ही राजधानी रायपुर के लोगों को आज पानी की परेशानी का सामना करना पड़ेगा।Bhupesh Tandiya
रायपुर : गर्मियों की शुरुआत के साथ ही राजधानी रायपुर के लोगों को आज पानी की परेशानी का सामना करना पड़ेगा। नगर निगम ने पाइपलाइन लीकेज की मरम्मत के चलते 6 घंटे का वॉटर शटडाउन घोषित किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पचपेड़ी नाका और तेलीबांधा थाना के पास मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस वजह से 150 MLD फिल्टर प्लांट से होने वाली जल सप्लाई प्रभावित रहेगी, जिससे शहर के 11 जलागारों में पानी नहीं पहुंच पाएगा।
इसका सीधा असर लालपुर, अमलीडीह, मोवा समेत कई प्रमुख इलाकों में देखने को मिलेगा। सुबह की नियमित जल सप्लाई तो होगी, लेकिन शाम के समय पानी नहीं मिलेगा।
नगर निगम ने बताया है कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद 11 अप्रैल से जल आपूर्ति फिर से सामान्य हो जाएगी। लोगों से अपील की गई है कि वे पहले से पानी का पर्याप्त भंडारण कर लें, ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।
इस लेख को शेयर करें
टिप्पणियां (0)
टिप्पणी करने के लिए लॉग इन करें
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है
पहले टिप्पणी करने वाले बनें!
