Women’s Reservation Bill Stalls : लोकसभा में नारी शक्ति वंदन बिल अटका, देशभर में विरोध की तैयारी
हमर न्यूज़ डेस्क : लोकसभा में शुक्रवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी नहीं मिल पाई। इसके बाद बीजेपी की महिला सांसदों ने विपक्ष के खिलाफ तीखा विरोध प्रदर्शन किया।Bhupesh Tandiya
हमर न्यूज़ डेस्क : लोकसभा में शुक्रवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी नहीं मिल पाई। इसके बाद बीजेपी की महिला सांसदों ने विपक्ष के खिलाफ तीखा विरोध प्रदर्शन किया। अब इस विधेयक के पारित न होने के विरोध में बीजेपी बड़े स्तर पर देशव्यापी आंदोलन की तैयारी कर रही है।
शुक्रवार को बीजेपी की महिला सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर ‘कांग्रेस पार्टी हाय-हाय’ के नारे लगाए। पार्टी ने घोषणा की है कि शनिवार, 18 अप्रैल से पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे, जिनमें एनडीए के सहयोगी दल भी शामिल होंगे।
गौरतलब है कि महिला आरक्षण से जुड़े 131वें संविधान संशोधन विधेयक को पारित करने के लिए लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत जरूरी था। कुल 528 वोट पड़े, जिनमें से 352 वोट की आवश्यकता थी, लेकिन विधेयक के समर्थन में केवल 298 वोट ही मिल सके।
सोशल मीडिया पर बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस पर नाराजगी जताई। उन्होंने एक्स पर लिखा कि इस विधेयक का पास न होना कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके, समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन की महिला विरोधी सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति के अपमान का असर भविष्य के चुनावों में देखने को मिलेगा और महिलाओं का गुस्सा विपक्ष के लिए भारी पड़ेगा।
गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोकसभा में जो हुआ वह हैरान करने वाला था। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले इस महत्वपूर्ण विधेयक को पास नहीं होने दिया। उन्होंने इसे निंदनीय बताते हुए कहा कि इसका राजनीतिक असर लंबे समय तक दिखाई देगा।
महाराष्ट्र के नेता देवेंद्र फडणवीस ने भी विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास महिला सशक्तिकरण के समर्थन का सुनहरा मौका था, लेकिन उन्होंने इसे गंवा दिया। उनके अनुसार, विपक्ष के लिए महिला सशक्तिकरण केवल भाषणों तक सीमित है, जबकि उनके इस रुख को देश की महिलाएं ध्यान से देख रही हैं और इसे याद रखेंगी।
इस लेख को शेयर करें
टिप्पणियां (0)
टिप्पणी करने के लिए लॉग इन करें
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है
पहले टिप्पणी करने वाले बनें!
