वर्कशॉप : BJP की एकदिवसीय वर्कशॉप कल, महाप्रशिक्षण अभियान पर मंथन
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में कल एकदिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। इसBhupesh Tandiya
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में कल एकदिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। इस वर्कशॉप में पार्टी के महाप्रशिक्षण अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
कार्यक्रम में BJP प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सहित प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे। साथ ही सभी जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी भी इस वर्कशॉप में मौजूद रहेंगे।
जानकारी के अनुसार, पार्टी का लक्ष्य मई महीने तक सभी जिलों में महाप्रशिक्षण अभियान को पूरा करना है। इस अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को BJP की नीति, रीति और सिद्धांतों की जानकारी दी जा रही है।
बताया जा रहा है कि प्रदेश के 489 मंडलों में महाप्रशिक्षण कार्यक्रम पहले ही पूरा किया जा चुका है। अब जिला स्तर पर इसे अंतिम रूप देने की तैयारी की जा रही है।
इस लेख को शेयर करें
टिप्पणियां (0)
टिप्पणी करने के लिए लॉग इन करें
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है
पहले टिप्पणी करने वाले बनें!
